Bounsi News: मारपीट कांड में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

प्रखंड क्षेत्र के जयपुर बाजार के सीधाटाड़ टोला मैं शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने दोनों पक्षों से पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक पक्ष से प्रदीप साह व प्रवीण साह एवं दूसरे पक्ष से 

डोमन साह, विकास साह वा कन्हैया साह है। शनिवार को विवादित भूमि पर दीवार निर्माण के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में एक पक्ष के दो मन शाह व दूसरे पक्ष के प्रदीप शाह ने मामला दर्ज कराया है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें