ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
रेफरल अस्पताल बौंसी में कार्यरत सफाई कर्मी की लापरवाही की वजह से अस्पताल परिसर में मौजूद बलगम जांच केंद्र में शनिवार को आग लग गई। जिसमें करीब 80000 मूल्य की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने से करीब 200 नए चादर, दवाइयां व अन्य सामग्री जलकर बर्बाद हो गई। जानकारी के अनुसार सफाई कर्मी सुरेंद्र के द्वारा सफाई के
बाद कागज, सूखे पत्ते व अन्य को बलगम जांच केंद्र के पीछे जमा कर आग लगा दी गई और वह वहां से दूसरे काम में चले गए। बताया जाता है कि, सूखी पत्तियां और पीछे में सूखे जंगल रहने की वजह से हवा के साथ आग तेजी से पकड़ने लगी। देखते ही देखते आग ने बलगम जांच केंद्र जो प्लास्टिक जैसी किसी वस्तु से बना है, उसमें अंदर ही अंदर आग लग गई।
जब तक कोई कुछ समझ पाता, चादर, दवाइयां व अन्य सामग्री जलने लगी। सुरक्षाकर्मियों, सफाई कर्मियों, दुकानदारों और अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। अस्पताल प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि, लापरवाही से हुई दुर्घटना के कारण सफाई कर्मी पर जुर्माना लगाया गया है। हालांकि एक बहुत बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें