ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी प्रखंड स्थित श्यामबाजार के शोभापाथर गांव के आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के साथ विद्यालय पोषक सत्र के माता पिता/अभिभावक एवं शिक्षा प्रेमी लोगों के साथ विभागीय निर्देशानुसार वर्ष 2021-22 सत्र हेतु प्रवेशोत्सव/ नामांकन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। मालूम हो कि, कोरोना महामारी के कारण विद्यालय लंबी अवधि तक
बंद रहे हैं। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है। विभाग द्वारा निर्णय लिया गया है कि, शैक्षिक सत्र 2021-22 की सभी कक्षाओं में पूवर्ती कक्षा के शैक्षिक सामग्री को छोटा कर 3 महीने का कैच अप कोर्स चलाया जाना है। उसके बाद ही नई कक्षा के शैक्षिक सामग्री पर पढ़ाई आरंभ की जाएगी। इसके लिए आवश्यक है कि, पूर्व में नामांकित छात्रों के साथ-साथ सभी अनामांकित एवं छीजीत बच्चे का भी विद्यालय में नामांकन कैच अप कोर्स शुरू होने से पहले हो जाए। 8 मार्च से 20 मार्च की अवधि में अभियान चलाकर विद्यालय में बच्चों का नामांकन कराना है। अभियान को सफल बनाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए है कि, प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान का सघन प्रचार प्रसार किया जाना है। इस बैठक में अभिभावक के साथ-साथ प्रकाश राय, कमल मुर्मू, जलधर चौधरी, सूरज मडैय्या, कटकी साह, बाबूजी हांसदा, नीलू देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें