Bounsi News: कुएं में फिसल कर गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई मृत्यु

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल सरूआ पंचायत के रतनसार गांव में 50 वर्षीय गारमेन किस्कू की कुएं में डूब कर मौत हो गई है। जानकारी दी गई है कि, उक्त आदिवासी व्यक्ति कुएं पर पानी भरने गया था। जहां पैर फिसल कर गहरे कुएं में गिर जाने से  उसकी मौत हो गई है। कुएं में गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास लोगों को जानकारी मिलने के बाद काफी हो हल्ला करने पर गांव के लोग जुट गए। गांव के आदिवासी युवकों ने साहस का परिचय देते हुए रस्सी के सहारे कुएं में घुसकर उसे 

निकालने का काम किया। भारी मशक्कत के बाद कुछ लोगों ने कुएं में घुसकर रस्सी के सहारे खाट पर गारमेन को बेहोशी हालत में निकाला। जब तक समुचित इलाज के लिए कहीं स्वास्थ्य केंद्र ले जा पाता इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। घर के लोगों में कोहराम मच गया। गारमेन अपने घर में खेती के काम के अलावा मजदूरी किया करते थे। जिसके ही सहारे घर परिवार का गुजारा चलता था। घर के कमाऊ व्यक्ति की मृत्यु हो जाने से परिवार वालों के लिए भारी परेशानी का सबब बन गया। सरूआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व प्रमुख अनिल मंडल ने पहुंच कर पीड़ित 

परिवार को ढाढस बंधाया और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने के लिए सहयोग करने की बात कही। घर में पत्नी मंझली मरांडी 19 वर्षीय पुत्री सबीना और पुत्र 14 वर्षीय शंकर कीस्कू के सामने अंधेरा छा गया है। सांझोतरी से पूर्व पंचायत समिति सदस्य सोनेलाल किस्कू अपने समधी के कुएं में डूबकर हुई। मौत की समाचार सुनकर पहुंचे थे। वहीं अन्य कई स्थानों से घटना का समाचार सुनकर कई सगे संबंधी पहुंच गए थे। रतनसार गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना के बाबत पुलिस को खबर नहीं मिली है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें