ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
मालदा डिविजन के कोलकाता स्थित रेलवे भवन में सोमवार को अगलगी की घटना होने से मंदार हिल स्टेशन में भी कर्मियों की परेशानी पड़ गई है। बुकिंग क्लर्क रविंद्र कुमार ने बताया कि, आग लगने की वजह से लिंक नहीं मिल पाया। इस कारण मंगलवार को रिजर्वेशन काउंटर पर यात्रियों का एक भी टिकट नहीं बन पाया है। हालांकि स्टेशन परिसर पर रिजर्वेशन काउंटर व इसके आसपास टिकट बनवाने के लिए लोगों की अच्छी खासी
भीड़ लगी रही। अनुमान लगाया जा रहा है कि, अगर जल्द यह ठीक नहीं हुआ तो, प्रखंड क्षेत्र सहित जिले के अन्य प्रखंडों के यात्री जो दूसरे राज्य रेल मार्ग से जाना चाहते होंगे, उनकी परेशानी बढ़ जाएगी। बुकिंग क्लर्क सरोज प्रसाद सिंह ने बताया कि, करीब 50,000 के राजस्व का नुकसान मंदार हिल स्टेशन को हुआ है। बताया गया कि, 72 घंटे के अंदर अगर इसकी मरम्मत नहीं की गई तो लोगों को मैनुअल टिकट भी नहीं मिल पाएगा। जो अभी मिल रहा है। मालूम हो कि, थिंक लाइन रहने के कारण 72 घंटे तक इसका बैकअप रहता है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें