ग्राम समाचार बौसी बांका।
बाराहाट प्रखंड के संबलपुर पंचायत स्थित 5 टोले के लोगों ने एक हस्ताक्षरित आवेदन अमरपुर के पूर्व विधायक जनार्दन मंत्री को सौंपा है। आवेदन के जरिए ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा से करीब 10000 की आबादी को आवागमन के लिए मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए पुल निर्माण कराने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि, आजादी के इतने सालों बाद भी सबलपुर पंचायत के मुहानी बेलटीकरी, मोहली टोला,चंडीडीह, कहार टोला,बजड़ा सहित अन्य गांव जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया गया कि, सबलपुर ग्राम पंचायतों को सुखनियाँ नदी दो भाग में बांट देती है।
जिसकी वजह से 5 टोला निवासी को बारिश के दिनों में मुख्य मार्ग पर आने अथवा बीमार पड़े लोगों को अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में यहां के लोग किसी तरह से अपना जीवन व्यतीत करते हैं। आवेदन में जिला परिषद सदस्य बाराहाट दक्षिणी के विजय कुमार सिंह, मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच सहित अन्य ने पुल निर्माण में सहमति जताई है। आवेदन में विवेक कुमार, मनोज महोली, मोहम्मद सागीर, ऋषि राज, दशरथ हरिजन, मोहम्मद रसूल, गोपाल प्रसाद सिंह सहित करीब 200 से ज्यादा लोगों ने अपने हस्ताक्षर किए हैं। विधायक की आवास पर समाजसेवी शंकर सिंह, जदयू के जिला प्रवक्ता द्वारिका प्रसाद मिश्र, राजीव सिंह सहित अन्य ने पहुंचकर मांग पत्र सौंपा है। पूर्व विधायक जनार्दन मांझी ने भी पुल निर्माण को लेकर मंत्री से बात करने का आश्वासन दिया है।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें