Bounsi News: अंबेडकर विचार मंच के सदस्यों द्वारा की गई बैठक

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

प्रखंड क्षेत्र स्थित स्थानीय छापोलिका धर्मशाला में रविवार को अंबेडकर विचार मंच के सदस्यों के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष बौंसी प्रखंड प्रमुख बाबूराम बास्की ने की। बैठक में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बीच पंचायत स्तर पर जाकर अपनी सर्वांगीण विकास हेतु जागृति अभियान चलाया जाए। जिसमें कुछ प्रेरक समिति का चयन कर उनके 

द्वारा लोगों को जागरूक किया जाए। वही बैठक में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को मनाने के विषय में चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों की संख्या कम होने के कारण मीडिया प्रभारी प्रकाश दास ने सभी से आग्रह किया कि, बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा हो। इस अवसर पर अंबेडकर विचार मंच के सचिव मदन मेहरा, रंजन कुमार, वशिष्ठ नारायण दास, जय लाल दास, कैलाश कुमार दास, प्रकाश दास, मनोज कुमार दास, मुकेश हरि, चंदन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें