ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
आदर्श मध्य विद्यालय शोभापाथर श्यामबाजार में विद्यालय शिक्षा समिति का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण प्रथम टीम को दी गई। प्रशिक्षण इकॉन्टेंट के माध्यम से दी गई है। प्रशिक्षक के रूप में सीआरसीसी अशोक कुमार पोद्दार एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक
शिवलाल सोरेन ने दी है। प्रशिक्षण के दौरान आदर्श मध्य विद्यालय शोभापाथर, सहित सुकिया, सांझोतरी, बढ़ैत, मैरचून और प्राथमिक विद्यालय पांडेजान के शिक्षा कर्मी ने भागीदारी की। मुख्य रूप से बताया गया है कि, प्रमुख भूमिका विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्योंं की रहेगी। विद्यालय के लिए जो सालाना विकास के
आवंटन प्राप्त होतेे हैं, वह तो रहेगा ही। लेकिन इसमें विद्यालय शिक्षा समिति सदस्य ग्रामीण क्षेत्र से कोष का सहयोग कर विद्यालय विकास कार्य को बढ़ा देंगे। वहीं पठन-पाठन के साथ ससमय बच्चों की उपस्थिति निर्धारण करेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, सदस्य कल्पना देवी, नीलू देवी, बेबी देवी आदि ने भागीदारी की।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें