Banka News: बांका मंडल कारा में की गई भीषण छापेमारी, कैदियों में मचा हड़कंप

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। 

डीएम सुहर्ष भगत के निर्देश पर एसपी अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में मंडल कारा का विभिन्न पदाधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भारी संख्या में पुलिस जवानों की मौजूदगी में डेढ़ घंटे तक निरीक्षण किया गया। हालांकि डेढ़ घंटे तक चली छापेमारी में एक भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुई है। वही मंडल कारा के विभिन्न वार्ड की जांच के लिए प्राधिकारीयों के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित कर 

एक साथ छापेमारी की गई। अधिकारियों ने जेल पहुंचकर कैदियों से मुलाकात की साथ ही वहां के खानपान और दूसरी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान जेल के अंदर सामानों के क्रय से संबंधित कागजातों की गहन जांच की गई। साथ ही जेल कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिया गया। वहीं दूसरी ओर एसडीएम मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि, जेल के अंदर चार खंड के सभी वार्डों के साथ-साथ महिला वार्ड की भी जांच की गई। जेल की जांच के लिए अलग-अलग 

पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। सभी टीम ने एक साथ मंडल कारा के विभिन्न वार्डों का जांच किया। हालांकि अधिकारियों के जांच के क्रम में बांका मंडल कारा में कैदियों के बीच हड़कंप मचा रहा। साथ ही एसडीएम मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि, जिला पदाधिकारी के निर्देश पर ही मंडल कारा की जांच की गई। मंडल कारा में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। हालांकि कैदियों को दी जाने वाली सुविधा को 

लेकर उनसे बात भी की गई। जेल में बंद कैदियों को बेहतर सुविधा मिल रही है। वही बांका मंडल कारा के जेलर सुजीत कुमार ने बताया कि 700 से अधिक महिला और पुरुष कैदी हैं। कैदियों के बीच पठन-पाठन से लेकर अन्य प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। साथ ही समय-समय पर कैदियों के बीच कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान बांका एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, जेल के कक्षपाल ओमप्रकाश, वकील कुमार सहित सभी मौजूद थे। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें