Bhagalpur News:भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले की एसएसपी निताशा गुड़िया ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सबौर थाना क्षेत्र के रजंदीपुर गांव में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का सबौर पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसएसपी ने बताया कि रविवार रात्रि को थानाध्यक्ष सबौर सुनील कुमार झा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राजंदीपुर गाव में जयराम मंडल द्वारा अवैध हथियार का निर्माण किया जा रहा है। इस संदर्भ में सुचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष सबौर अपने अधीनस्थों के साथ सशस्त्र बल को लेकर राजंदीपुर गाँव में छापानारी करने पहुंचे। छापामरी में भारी मात्रा में तैयार निर्मित एवं अर्धनिर्मित देशी बंदुक, कट्टा एवं बंदूक का निर्माण करने वाले लोहे का सामान बरामद किया गया। इस दौरान जयराम मंडल को हथियार बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सबौर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद सामग्री में, 315 का देशी मास्केट 2, देशी पिस्टल 4, 315 का मिसफायर कारतुस 2, 315 खोखा 2, अर्द्धनिर्मित देश कटटा 1, तलवार 1, ड्रील मशीन 3, बेस मशीन 1, आरी 1, रेती (छोटा बड़ा) 6, प्लास 2, हथौड़ी 3, शोभी (छोटा बड़ा) 3, रिपीट 15, छेनी छोटा बढ़ा 3, निहाय छोटा 1 और ड्रील मशीन की पत्ती (छोटा बढा) 10 शामिल हैं। छापेमारी दल में सुनील कुमार झा थानाध्यक्ष सबौर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक जियाउल इस्लाम खां, स०अ०नि० मनीष कुमार सिंह, बी०एम०पी० सशस्त्र बल एवं गृह रक्षक बल सबौर थाना शामिल थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें