ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
साहूपोखर के छकुआ आदिवासी टोला में अधेड़ विधवा महिला की निर्मलता पूर्वक हत्या के मामले में पुलिस ने दो और प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि, गांव में मंगल मुर्मू का पुत्र, बिहारी मुर्मू और बुद्दु टुडू का पुत्र, मनोज टूडू को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया था कि, बिहारी मुर्मू को हत्या के रात कुल्हाड़ी लेकर घूमते हुए देखा गया था। हालांकि बिहारी मुर्मू की पत्नी रानी सोरेन और मनोज टूडू की पत्नी मंजू हांसदा का कहना है कि,
उनके पति को फंसाया गया है। हत्या में उनका कोई हाथ नहीं है। मालूम हो कि, मृत महिला बिटिया मुर्मू के भाई श्यामलाल मुर्मू के पुत्र सुखलाल मुर्मू के फर्द बयान पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं दूसरी ओर विधवा महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों युवक की पत्नी मंगलवार को थाना परिसर में रो-रो कर पुलिस से अपनी बात कह रही थी। साथी अब दोनों महिलाओं के बच्चों का परवरिश कैसे होगा इसकी चिंता सता रही थी। रानी सोरेन को जहां 5 वर्ष और 3 वर्ष का दो बच्चा है। वही मंजू हांसदा को भी 5 वर्ष, 4 वर्ष और 3 वर्ष के तीन बच्चे हैं। अब इन बच्चों का परवरिश कैसे होगा।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें