ग्राम समाचार बौंसी बांका।
बौंसी प्रखंड क्षेत्र के भिन्न-भिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को खराब और कम मात्रा में पोषाहार वितरण के मामले में शुक्रवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने जांच की । ज्ञात हो कि गुरुवार को कुड़रो प्रखंड के बलुआतरी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र 45 पर सेविका जानकी कुमारी के द्वारा खराब एवं कीड़ा लगा हुए चावल कम मात्रा में दिया जा रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था और सोशल मीडिया पर खराब एवं कीड़ा आयुक्त चावल का
वीडियो भी वायरल किया था। जैसे ही इस घटना की जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रिफहत अंसारी के हुई उनके द्वारा मामले की जांच की गई। जिसमें सेविका को दोषी पाया गया। लगभग 2 घंटे तक लाभुकों और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की गई। वही सीडीपीओ पुतुल कुमारी को भी आवश्यक निर्देश देते हुए कड़ी फटकार लगाई। डीपीओ के सामने केंद्र से गुड़ का वितरण किया जा रहा था। जिसको लेकर भी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सेविका से पूछताछ की। मौके पर महिला सुपरवाइजर सुमन लता कुमारी, सुभाष कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर मुकेश कुमार सहित
स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उपस्थित थी। वहीं दूसरी ओर बंधुवाकुरावा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 94 पर भी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा मामले की जांच की गई। वही एलएस जोत्शना कुमारी ने बताया कि, केंद्र के लाभुकों को कम मात्रा में खाद्यान्न दिया गया था। परन्तइ सके बाद पुनः सभी लाभुकों को बुलाकर बचा हुआ खाद्यान्न दिया गया। जबकि खाद्यान्न का वितरण शुक्रवार को केंद्र पर नियम पूर्वक बैठकर करवाया गया है। वही मामले को लेकर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रिफत अंसारी ने बताया कि, जांच के दौरान सेविका दोषी पाई गई है। जिस पर विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें