ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।बोआरीजोर थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अमन चैन, शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगो का त्यौहार होली मनाने को लेकर पुलिस ने शनिवार की सुबह थाना प्रभारी नारायण तुबित के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।
बोआरीजोर थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष नारायण तुबित,एएसआई अनिल कुमार,राजू स्वामी सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस बल शामिल थे। फ्लैग मार्च थाना चौक से निकलकर श्रीपुर चौक, ढोढरी चौक सहित बाजार के अन्य विभिन्न मार्ग होते हुए वापस लौटी। थाना प्रभारी ने बताया कि होली भाईचारे का पर्व है। इस दौरान प्रशासन काफी मुस्तैद रहेगा। असमाजिक तत्वों, हुड़दंग मचाने वालें, नशेड़ी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें