Bounsi News: अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

ग्राम समाचार बौंसी बांका। 

बौंसी प्रखंड क्षेत्र के सांगा पंचायत के केनद्वार गांव में सोमवार की सुबह अचानक आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार सांगा पंचायत के केनद्वार गांव निवासी ढेनू मुर्मू के घर में अचानक आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि, आग इतनी भयानक 

थी कि, जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक देखते देखते पूरा घर जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में घर में रखा सारा अनाज, कपड़ा एवं बर्तन जलकर राख हो गया। आग की खबर फैलते ही ग्रामीण दौड़ पड़े और लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद गांव के ही कुएं से पानी लाकर आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। वही पीड़ित के परिवार ने बताया कि, लगभग लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें