ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
रेफरल अस्पताल परिसर में सोमवार डिजिटल एक्सरे का शुभारंभ कर दिया गया है। यह पूरी तरह निःशुल्क है। डॉक्टर उत्तम कुमार सहित तीन मरीजों का एक्सरे किया गया। जानकारी देते हुए प्रबंधक मनोज कुमार ने
बताया कि, पहले दिन अस्पताल के डॉक्टर के अलावा थाना काॅलनी निवासी मनोज कुमार और अचारज गांव निवासी संजीव कुमार का डिजिटल एक्सरे किया गया। बताया गया कि, अस्पताल आए मरीजों का डॉक्टर प्रिसक्रिप्शन के अनुसार एक्स-रे कराया जाएगा।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें