Bounsi News: ऑटो पलटने से 35 वर्षीय महिला की हुई दर्दनाक मौत, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया ऑटो जप्त

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी थाना क्षेत्र के शीतला ढंगाल हाट समीप शिखा बांध के पास ऑटो पलटने से 35 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की है। साथ ही घटना में 20 वर्षीय युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खिजुर मुड़िया गांव के दर्जनभर मजदूर एक ऑटो पर सवार होकर मजदूरी करने के लिए मोकामा दियारा क्षेत्र में कलाई की फसल काटने जा रहे थे। उसी क्रम में अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे पलट गई। ऑटो 

पलटने से गांव के बबलू मुर्मू की पत्नी धनी सोरेन दब गई। महिला के सर में गंभीर चोट आई। गंभीर चोट आने से महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हुई घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ऑटो को पकड़कर जप्त कर लिया है। जबकि ऑटो चालक भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार ऑटो पर सवार चालक व अन्य लोग शराब के नशे में थे। यह घटना क्षमता से अधिक सवारी को ऑटो में बिठा लेने से हुई। बताया जा रहा है कि, ऑटो चालक 

साढ़ामोर का बबलू मंडल नामक व्यक्ति है। ऑटो के साइड में बाल भारती आवासीय विद्यालय श्याम बाजार का बैनर भी लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि, ऑटो में बाल भारती आवासीय विद्यालय में बच्चों को ढोने का काम किया जाता था। इस घटना में ऑटो पर शीतला डंगाल के रसिया किस्कू, खिजुर मुड़िया गांव के परगना मुर्मू की पत्नी सहित अन्य लोग सवार थे। थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि, मामले की जानकारी मिल चुकी है, परंतु परिजनों ने 

पोस्टमार्टम करने से साफ मना कर दिया। जबकि थाना अध्यक्ष के द्वारा परिजनों को पोस्टमार्टम करने की सलाह भी दी गई है, साथ ही यह भी कहा गया कि, परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने पर प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक परिजनों के द्वारा किसी भी तरह का लिखित आवेदन थाना को नहीं दिया गया है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने यह भी बताया कि, मृतक का पति हैदराबाद में मजदूरी का काम करता है। जो करीब 

एक माह पूर्व ही यहां से मजदूरी करने निकला है। मालूम हो कि, मृतक महिला की 14 वर्षीय पुत्री सावित्री मुर्मू और 8 वर्षीय पुत्र निर्मल मुर्मू का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि, मां और पिता मजदूरी कर अपने दोनों बच्चे के पालन पोषण के साथ-साथ बेहतर शिक्षा देने का काम कर रहे थे। इस घटना के बाद दोनों बच्चों के सर से मां का साया उठ चुका है। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें