Bounsi News: पिपेश्वरनाथ महादेव मंदिर से निकलेगी भव्य शिव बारात, विभिन्न तरह के 16 भूत-बेताल होगी आकर्षण का केन्द्र

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

महाशिवरात्रि को लेकर बौंसी प्रखंड के श्याम बाजार स्थित पिपेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि, इस बार भव्य तरीके से शिव बारात निकाला जाएगा। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष शिव बारात में सबसे आकर्षण का केंद्र विभिन्न रूपों के भूत-बेताल रहेंगे। जिसे पुनसिया के कलाकार योगेंद्र केसरी के द्वारा तैयार किया जाएगा। बजरंगी पंडा ने बताया कि इस वर्ष शिव बारात में वाहनों 

की भी संख्या सर्वाधिक रखी गई हैं,ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा ना हो सके। इसके अलावा बारात में विद्युत सज्जा की समुचित व्यवस्था की गई है। पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव बारात पिपेश्वरनाथ महादेव मंदिर से संध्या 5:00 बजे निकलेगी और रात्रि 11:00 बजे वापस मंदिर पहुंचेगी। इस संबंध में मंदिर के पुजारी बजरंगी पंडा ने बताया कि निर्धारित समय पर शिव बारात संध्या 5:00 बजे बाबा के मंदिर से निकलकर सिकंदरपुर से पाड़ेजान होते हुए श्याम बाजार आएगी और 

श्याम बाजार से बरमसिया गांव होते हुए मंदिर पहुंचेगी। शिवरात्रि के रात में भंडारे की भी उचित व्यवस्था की गई है बताया जाता है कि इस क्षेत्र का यह सुप्रसिद्ध शिव मंदिर है जिसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है इस कारण यहां के शिव बारात में सर्वाधिक भीड़ उमड़ती हैं।शिव बारात कार्यक्रम को लेकर स्थानीय युवकों में काफी उत्साह देखा गया है। बताया जाता है कि, शिव बारात में इस क्षेत्र का हर कोई इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें