ग्राम समाचार, बांका। आज दिनांक 09.03.2021 को जिला पदाधिकारी,बांका के निर्देश पर अपर समाहर्ता,बांका द्वारा समाहरणालय मीनी सभागार बांका में दिनांक 22 मार्च 2021 को बिहार स्थापना दिवस के सफल आयोजन हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता,बांका श्रीमति पारूल प्रिया, बांका, प्रभारी निदेशक सुश्री निधि कुमारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण,बांका एवं वरीय उप समाहर्ता सुश्री स्वाती कुमारी के साथ बैठक की गई।
बिहार दिवस के सफल आयोजन के संदर्भ में वरीय उप समाहर्ता सुश्री स्वाती कुमारी को कृषि विभाग से समन्वय स्थाति कर बिहार दिवस पर कृषि विभाग, उद्यान विभाग, आत्मा, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्य सम्पन्न करायेंगे। इसी प्रकार प्रभारी निदेशक सुश्री निधि कुमारी को राजस्व में पर्चा वितरण से संबंधित अंचलवार सूची भूमि सुधार उप समाहर्ता से प्राप्त कर बिहार दिवस की तैयारी सम्पन्न करायेगें। साथ ही आईसीडीएस, बांका, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी, बांका से राशन कार्ड की सूची प्राप्त करेंगे। इसके अलावा शिक्षा विभाग से मैट्रिक टाॅपर, इंटर टाॅपर, छात्र-छात्रओं की सूची एवं प्रशस्ती पत्र तैयार कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही जीविका, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन, बांका से समन्वय स्थापित कर बिहार दिवस को सफल बनाने हेतु कार्य को सम्पन्न करायेंगे। इसके अलावे नेहरू युवा केन्द्र, जिला स्थापना कार्यालय,बांका, निर्वाचन कार्यालय,बांका, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर बिहार दिवस की तैयारी के लिए कार्य सम्पन्न करायेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें