ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
थाना क्षेत्र के बलुआतरी गांव में आग लगने की घटना में करीब ₹100000 मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम गांव निवासी भैरो मांझी के घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। जब तक गृह स्वामी कुछ समझ पाते तेज हवा के साथ आग की लपटों ने पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया। घटना
की सूचना मिलने के बाद अंचल से पहुंचे दमकल कर्मी देवेंद्र महतो, सुमन कुमार सिंह और ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि, फुस की झोपड़ी रहने की वजह से आग तेजी से फैल गई। उधर अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अग्नि पीड़ित को शीघ्र मुआवजा दिया जाएगा।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें