Bhagalpur News:समारोह पूर्वक मनाया गया विधायक का जन्मदिन


ग्राम समाचार, भागलपुर। स्थानीय विधायक सह बिहार कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा का जन्मदिन रविवार कआ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जलशा प्रशाल कचहरी चौक भागलपुर में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ विधायक अजीत शर्मा ने अपनी धर्म पत्नी डॉ विभा शर्मा के साथ केक काटकर किया। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महागठबंधन दल के नेताओं ने उन्हें बुके प्रदान कर जन्म दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर संगीत संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित कलाकारों ने मंगल गीत एवं सुगम संगीत से शमां बांध दिया। विधायक श्री शर्मा ने जन्मोत्सव के आयोजन हेतु कांग्रेस एवं महागठबंधन के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद उपस्थित लोग सह भोज में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परवेज आलम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ अभय आनन्द, विपिन बिहारी यादव, प्रदेश राजद महासचिव डॉ चक्रपाणी हिमांशु, मुस्लिम माईनोरिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सलाहउद्दीन अहसन, समाजसेवी प्रकाशचन्द्र गुप्ता, अशोक जिवराजिका, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा कोमल सृष्टि, सुनन्दा रक्षित, पूजा साह, पूनम मिश्रा, उषा रानी, पंकज सिंह, अभिषेक चौबे, मिन्टू कुरैशी, बन्टी कुमार दास, बाबर अंसारी, राकेश साह, ओमप्रकाश उपाध्याय, सुनील शंकर सहाय, जयशंकर ठाकुर, राणा विश्वास, रणवीर शर्मा, मेहताब आलम, सुजीत झा, सौरभ पारिक, अजीत यादव, मो अयाज, पार्षद सरयुग साह, संगीता श्रीवास्तव, गोपाल यादव, राहुल कश्यप, गुड्डू पाण्डेय, एजाज अहमद, राजेश सिंह, राकेश रंजन राजू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें