Bhagalpur News:बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में मनाया गया विश्व जल दिवस
ग्राम समाचार, भागलपुर। अन्तर्राष्ट्रीय जल दिवस और बिहार दिवस के शुभ अवसर पर सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, कुलपति डॉ.आर.के. सोहाने, डॉ. आर.एन.सिंह, डॉ. आर.आर.सिंह उपस्थित थे। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद ने अपने संबोधन में बिहार के गौरवशाली इतिहास तथा वर्तमान के अवसरों पर चर्चा किया तथा साथ ही जल संरक्षण के महत्व को भी बताया। डॉ. आर.के.सोहाने कुलपति बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर ने सभी को बिहार दिवस की शुभ कामना दिया। साथ ही बिहार में चल रहे विभिन्न परियोजना जैसे जल जीवन हरियाली, हर-घर-नल का जल आदि का उल्लेख किया तथा जल संरक्षण के लिए फसलों के वैसे प्रभेदों का उपयोग करने पर बल दिया जिसकी खेती में कम से कम पानी का उपयोग होता है तथा जल का संरक्षण वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने की जरूरत को बताया और बांका जिले के किसानों के प्रभावशाली जल संरक्षण के उपायों की सराहना की। डॉ. आर.एन.सिंह ने अपने संबोधन में भारत के जनसंख्या तथा पीने योग्य जल के सिमित भण्डार का उल्लेख करते हुए बताया कि हम सब को जल संरक्षण के आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए दुसरों को भी इसे अपनाने के लिए प्रेरित करने जरूरत है। डॉ. आर.आर.सिंह ने अपने संबोधन में बिहार के जल संसाधन को संरक्षित करने के महत्व को बताया तथा साथ ही वाटर शेड के विकास के बढ़ावा देने की जरूरत को बताया। कार्यक्रम के दौरान बिहार गीत का प्रसारण हुआ तथा सभी को राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा बनाया गया जल संरक्षण के लिए जल शपथ भी दिलाया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के 150 किसानों ने भाग लिया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें