Bhagalpur News:मुर्गी पालन विषय पर प्रशिक्षण सह परिभ्रमण के लिए 45 युवा किसान रांची रवाना
ग्राम समाचार, भागलपुर। आर्या परियोजना के तहत बुधवार शाम 45 युवा किसान मुर्गी पालन विषय पर प्रशिक्षण सह परिभ्रमण के लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर से रांची वेटरनिटी कॉलेज बस से रवाना हुए। बस को कुलपति बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर डॉक्टर आरके सोहाने, सह निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ आर एन सिंह और वरीय वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वरीय वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार ने बताया कि युवाओं का पलायन रोकने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत युवाओं को मुर्गी पालन के विषय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। रांची गए 45 युवाओं के दल को 28 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 3 साल तक चलेगा। इसके लिए अब तक 27 ग्रुप बन चुके हैं। प्रत्येक ग्रुप में 10 से 16 युवाओं को रखा गया है। मुर्गी पालन के प्रति युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए 10 से 12 हजार रूपये की सामग्री भी दी जा रही है। इस मौके पर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक और कर्मचारी मौजूद थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें