Banka News: जिला पदाधिकारी के निर्देश पर हुई कृषि टास्क फोर्स की विशेष बैठक

 ग्राम समाचार, बांका। आज दिनांक 09.03.2021 को जिला पदाधिकारी, बांका सुहर्ष भगत के निर्देश पर जिला कृषि टास्क फोर्स की विशेष बैठक अपर समाहर्ता माधव सिंह के द्वारा की गई । अपर समाहर्ता द्वारा पिछले बैठक की कार्रवाई के अनुपालन के संबंध में एफपीओ के गठन के बारे में परियोजना निदेशक आत्मा से पृच्छा किये जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि फिसफीड के लिए एफपीओ, गुरूधान, फिस फारमर्स कम्पनी लिमिटेट, लेमन ग्रास के लिए सुगंधिम बांका, मधु उत्पादन के लिए बांका मधु एफपीओ का गठन किया गया है। बकरी पालन के लिए सभी दस्तावेज तैयार कर लिया गया है। निदेश दिया गया कि बकरी पालन एफपीओ का गठन शीघ्र कर लें। अपर समाहर्ता द्वारा बिहार दिवस तैयारी के बारे में पुछे जाने पर उप निदेशक भूमि संरक्षण द्वारा बताया गया कि जीविका के 20 एसएचजी को रिवोलविंग फंड का डेमो चेक का वितरण किया जायेगा। 



 साथ ही बकरी पालन के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को बकरी खरीद के लिए प्रतिपालक 9500 अनुदान की राशि 20  पालाकों को वितरण किया जायेगा। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पीएम किसान का एवं फार्म मेकेनाईजेशन योजनान्तर्गत 20-20 लाभार्थियों को बिहार दिवस पर अनुदान की राशि की डेमो चेक के द्वारा दिया जायेगा। सहायक निदेशक उद्यान बताया गया कि बिहार दिवस के अवसर पर उनके द्वारा प्लास्टिक कैरेट, लेनो बेग एवं मधु निष्कासी यंत्र के 20-20 लाभार्थियों को डेमो चेक का वितरण किया जायेगा। साथ लेमन ग्रास के 20 लाभार्थीयों को अनुदान भूगतान डेमो चेक के द्वारा किया जायेगा। जिला मत्स्य पदाधिकारी, बांका द्वारा बताया गया कि 16 मोपेड, 05 ओटो, 04 फोर विलर बिहार दिवस पर वितरण किया जायेगा। अपर समाहर्ता, बांका द्वारा निदेश दिया गया कि वितरण का कार्य एमभीएफ का पालन करते हुए कराया जाय। जिला पशु पालन पदाधिकारी, बांका के द्वारा बताया गया कि बकरी फाॅर्म का आवेदन मुख्यालय स्तर पर स्वीकृति के लिए लंबित है। उन्हें निदेश दिया कि आवेदन स्वीकृत कराकर बिहार दिवस पर वितरण करायेंगे। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, बांका को निर्देश दिया गया कि सभी वर्षा मापी यंत्र को ठीक कराकर वर्षा पात का नियमित रूप से प्रतिवेदन देंगे। सहायक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा बताया गया कि 11 नल कूप में से 06 कार्यरत है। उन्हें निदेश दिया कि सभी नल कूपों का निरीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। सिंचाई प्रमंडल ,बांका के  कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि हर खेत पानी योजना अन्तर्गत ग्रामवार तकनीकि सर्वेक्षण रिपोर्ट 23 प्रतिशत पूरा किया गया है। उन्हें निदेश दिया गया कि सर्वेक्षण कार्य को 27 अप्रैल तक पूर्ण करा लिया जाय। जिला गव्य विकास पदाधिकारी, बांका द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा 10 लाभार्थी के बीच अनुदान की राशि का वितरण गौ पालकों को डमी चेक के द्वारा किया जायेगा। सिंचाई प्रमंडल बिजीखेरबा के कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया कि बदुओ जलाशय योजना,प्रखंड बेलहर, शंभुगंज, फुल्लीडुमर एवं बेलहर बीयर योजना प्रखंड बेलहर संग्रामपुर,बेलहरना जलाशय योजना अन्तर्गत प्रखंड बेलहर में शतप्रतिशत सिंचाई का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी,बांका, भूमि संरक्षण पदाधिकारी,बांका, जिला मत्स्य पदाधिकारी, बांका, सहायक निदेश उद्यान पदाधिकारी, बांका, जिला पशुपालन पदाधिकारी, बांका, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, बांका, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी,बांका आदि उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें