Banka News: 22 मार्च बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर साईकलिंग बिहार का किया जाएगा आयोजन

 ग्राम समाचार, बांका। 22 मार्च 2021 को बिहार स्थापना दिवस आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी, बांका के द्वारा निम्न निदेश दिये गये है। जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका को निदेश दिया गया कि सभी संबंधित विद्यालय/महाविद्यालयों को इसके सफल आयोजन हेतु दिनांक 22 मार्च 2021 को प्रातः 07ः00 बजे से साईकलिंग बिहार का आयोजन किया जाना है जो झिरवा से शुरू होकर आर0एम0के0 मैदान पर समाप्त होगी। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान,बांका को निदेश दिया गया कि बाँका शहर के काॅलेज के छात्र/छात्राओं की साईकलिंग फाॅर बिहार में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। 



कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान,बांका एवं जिल जन-सम्पर्क पदाधिकारी, बांका साईकलिंग फाॅर बिहार के लिए बैनर बनवाएँगे, जिसका थिम बिहार दिवस पर होगा एवं बिहार के धराहरों की सूचना एवं चित्र का फ्लैक्स पर बनाये जाने का निर्देश दिया गया गया है। लाईटिंग की व्यवस्थाः- कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परषिद, बांका एवं प्रभारी पदाधिकारी नजारत शाखा, बांका को निदेश दिया गया कि 22 मार्च 2021 को बिहार दिवस क अवसर पर जिले के सरकारी/गैर सरकारी भवनों पर ब्लू लाईटिंग की व्यवस्था की जायेगी। सभी सरकारी कार्यालयों में ब्लू लाईटिंग की व्यवस्था संबंधित कार्यालय प्रधान कराना सुनिश्चित करेंगे। आर0एम0के मैदान में पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाः- 22 मार्च 2021 को आर0एम0के0 मैदान में पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था नगर परिषद, बाँका के द्वारा विशेष तौर पर किया जायेगा। आर0एम0के0 मैदान में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करेंगे। अस्थायी शौचालय की व्यवस्था, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, बांका के द्वारा आर0एम0के0 मैदान में कार्यक्रम स्थल पर की जायेगी। नगर परिषद के द्वारा बिहार दिवस 22 मार्च 2021 के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। पार्क एवं गोलम्बर की साफ-सफाई निश्चित रूप से कराना सुनिश्चित करेंगे। 22 मार्च 2021 को बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षा/कला/सामाजिक/पर्यावरण/खेल/मानवीय/ सहायता/सड़क दुर्घटना/बाल विवाह आदि की क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान संबंधित व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा। आर0एम0के0 मैदान में विभिन्न विभागों:- कृषि, आई0सी0डी0एस0 शिक्षा, उद्यान, राजस्व, लोक शिकायत, परिवहन, उद्योग विभाग, डी0आर0डी0ए0 कल्याण, हस्तशिल्प,स्वास्थ्य, जीविका, निर्वाचन, बैकिंग, इत्यादि का स्टाॅल लगाया जायेगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता,बांका रहेंगे। 

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें