Godda News: 5 से 7 फरवरी तक तीन जगहों पर सेमिनार किया जाएगा- संजीव महतो





ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  अखिल भारतीय आदिबासी कुड़मि महासभा के संस्थापक सदस्य संजीव कुमार महतो के द्वारा जारी प्रेसविज्ञप्ति अनुसार आगामी 05 फरवरी को बरियापुर, पालोजोरी देवघर जिला में जामताड़ा और देवघर जिला का संयुक्त सेमिनार व शनिवार दिनांक 06 फरवरी को 11 बजे पंचायत भवन परसपानी, गोड्डा में गोड्डा व दुमका जिला का संयुक्त एवं 07 फरवरी को साहेबगंज और पाकुड़ जिला का संयुक्त सेमिनार पंचायत भवन,दरलाघाट जिला साहेबगंज में जनगणना 2021 और कुड़मि जनजाति विषय पर कुड़मि समाज का बुद्धिजीवी कार्यशाला का आयोजन रखा गया है। सेमिनार में मुख्य वक्ता डॉ बी एन महतो (शोध निदेशक बिनोद बिहारी महतो युनिवर्सिटी, धनबाद) और विशिष्ट वक्ता मा. दिपक पुनरिआर (इतिहास शोधकर्ता व चारिबिद, रांची), मा. महादेब डुंगरिआर ( इतिहास शोधकर्ता व भाखिबिद), बोकारो, डॉ. निरिस बानुआर (भाखिचारि सचेतक धनबाद), मा. छोटेलाल मुतरुआर (उपाध्यक्ष आकुस ,रांची) के साथ साथ स्थानीय कुड़मि समाज के इतिहास, भाषा, संस्कृति , सभ्यता , नेग, विधी आदि के  जानकार द्वारा व्याख्यान प्रस्तूत किया जाना है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मा. संजीव कुमार महतो (संस्थापक सदस्य "ऐकता" व सामाजिक चिंतक, गोड्डा) एवं संयोजकों में मा. अर्जून महतो, मा. धनंजय महतो, मा. अवनीकांत महतो, मा. के पी महतो, मा. रजनीकांत महतो, मां. सुरेश महतो, मा. आशुतोष महतो, मा. जयकिशोर महतो, मा. राजकपूर महतो, मा. हरिनारायण महतो, मा. लंबोदर महतो, मा. रविन्द्र महतो, डॉ हरेंद्र महतो, मा. श्यामलाल महतो, मा. नरेन्द्र महतो, मां अजय महतो, मा. श्रवण महतो, मा. मदन महतो, मा. उमेश महतो, मा. दिपक  महतो, मा. दशरथ महतो, मा. दयानंद महतो, मा. चंद्रशेखर महतो, मा. देवेन्द्र प्र  महतो, मा. विगनेश्वर महतो, मां. कार्तिक महतो, मां. हरिहर महतो, मा. मालेश्वर महतो, मा. कालीचरण महतो, मां. सोमनाथ महतो हैं वहीं कार्यक्रम के संरक्षकों में मा. रविन्द्र महतो, मा. देवेन्द्र महतो, मा. दिपक महतो, मा . संजय महतो, मा. मदन महतो, मा. खगेश महतो,  मा. भानू महतो, मा. प्रुफुल्ल महतो, मा. अशोक महतो, डॉ रुपेश महतो, ईं मनोज महतो, ईं  प्रभात महतो, मा. नरसिंह  महतो, मा. खिरधारी महतो, मां.देवकीनन्दन महतो, मां. अरविंद महतो, मां. सुभाष महतो, मां. डोमन महतो है । उक्त कार्यक्रम का आयोजन  

अखिल भारतीय आदिबासी कुड़मि महासभा/All INDIA KUDMI TRIBAL'S ASSOCIATION (AIKTA/ऐकता) के सहयोगी संगठन  भाखि-चारि आखड़ा (KBCA) गोड्डा व दुमका जिला चेंघी द्वारा संचालित किया जा रहा है।

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें