Godda News: 23 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा


ग्राम समाचार  गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 10 फरवरी 2021को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ कि प्रखंड स्तरीय बैठक जिला अंतर्गत बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित म.वि.बसंतराय के प्रांगण में जिला अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में रसोईया संयोजिका को संबोधित करते हुए बबीता कुमारी आनंद ने बताया कि रसोईया के बकाया मानदेय का भुगतान करने, संयोजिका को रसोईया की तरह मानदेय देने, रसोईया संयोजिका को न्यूनतम मजदूरी लागू करने, 5 लाख का बीमा करने, रसोईया संयोजिका को सरकारी मजदूर घोषित कर स्थायीकरण करने, चिकित्सा सुविधा लागू करने ,वर्ष में दो ड्रेस देने ,एप्रोन की राशि का भुगतान करने, पूर्व में हटाई गई रसोईया संयोजिका को पुनः कार्य पर रखने सहित 15 सूत्री मांगों के समर्थन में 23 फरवरी को झारखंड सरकार के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार के आवास के समक्ष प्रदर्शन करने के साथ संघ का मांग पत्र समर्पित करेगी। बसंतराय प्रखंड की रसोईया एवं संयोजिका ने प्रदेश कमेटी के निर्णय के आलोक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 22 फरवरी को जिले की रसोईया संयोजिका के साथ शाम को रांची के लिए प्रस्थान करेगी। बैठक में कई रसोईया ने आपत्ति जताई कि अभी भी ₹2700, की राशि उनके बैंक खाते में नहीं आयी है।बैठक में काफी संख्या में मध्यान्ह भोजन योजना कर्मी महिला जानकी देवी, लक्ष्मी देवी, पार्वती देवी, आयशा खातून , मजहरी , मरजीवा खातून ,मकोनी देवी, उत्तरा देवी, बबीता देवी, दुलारी देवी, बुधनी देवी ,कविता देवी, रेखा देवी, ओक्ती देवी, ईना देवी, तबस्सुम खातून ,जहांआरा, मसीना, बीना देवी, बीबी नवीशा, सबीला खातून, मीना देवी, नूरैशा,बेचनी देवी उपस्थित हुई। बबीता कुमारी आनंद ने प्रखंड की सभी रसोईया, संयोजिका को अपनी मांग के समर्थन में चट्टानी एकता का प्रदर्शन करने के लिये रांची जाने का आह्वान किया।

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें