ग्राम समाचार,चांदन,बांका।
चांदन प्रखंड अंतर्गत देवघर कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित बेहंगा पुल के समीप बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार के नेतृत्व में स०अ०नी० संजय कुमार के साथ सुरक्षाबलों ने बाइक चेकिंग चलाया। जिसमें बाइक चालकों को रोक रोक
कर हेलमेट डिक्की लाइसेंस इंश्योरेंस इत्यादि की जांच की गई जांच क्रम में गड़बड़ी पाए जाने पर बाइक चालकों से जुर्माना वसूला गया एवं रसीद चालान काटा गया जिसमें ₹2000 का जुर्माना वसूला गया। तथा कागजात हेतु जांच क्रम में अवैध पाए बाइक को कब्जे में लिया। जिससे चांदन थाना क्षेत्र के बाइक चालकों में हड़कंप मचा रहा।
उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें