ग्राम समाचार,चांदन,बांका।
आज दिनांक 20 फरवरी 2021 को बांका पुरानी अस्पताल गांधी चौक परिसर से सिविल सर्जन बांका के समक्ष रोड प्रदर्शन कर तथा सरकार की गलत नीतियों के संबंध में विरोध प्रदर्शन किया जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों की स्थानीय समस्या को लेकर श्री हरि कांत झा की अध्यक्षता में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आशा ममता वैक्सीन कुरियर के साथ अन्य कर्मियों ने सिविल सर्जन बांका को लिखित ज्ञापन दिया। जिसमें मुख्य रूप से कई स्थानीय मुद्दा के संबंध में जैसे विगत लोकसभा चुनाव में कार्य की आशा एवं कुरियर कर्मीयों को राशि
आज तक नहीं ,कटोरिया चांदन की आशा कार्यकर्ता सरकार द्वारा प्रदूषित राशि आज तक भुगतान नहीं, पोलियो राउंड 4 तक की भुगतान नहीं, कोरोना काल में आशा एवं कुरियर के द्वारा घर-घर सर्वे करने की राशि आज तक भुगतान नहीं, साथ में वैक्सीन कोरियर रोका समस्याओं के संबंध में अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया। इस संबंध में संघ के जिला मंत्री अजय कुमार चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और कर्मचारियों के द्वारा दोहन का शिकार किया जा रहा है जिस कारण हम सब मिलकर बिहार राज जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले पुरानी अस्पताल बांका से लेकर सीएस कार्यालय तक विरोध मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपा जिसमें सभी तरह की समस्याएं अंकित की गईं हैं। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री अजय
कुमार चौहान तथा राज्य संयुक्त मंत्री दिनेश राय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ विभाग में काम करने वाले नियमित कर्मी संविदा कर्मी आशा कर्मी ममता कुरियर एवं अन्य कर्मियों के लंबित समस्याओं, के साथ स्थानीय मुद्दा की निदान करने हेतु प्रदर्शन के माध्यम से सिविल सर्जन बांका को मांग किया गया। जिसे लेकर 16 /17 मार्च को स्वास्थ्य मंत्री तथा मुख्यमंत्री के समक्ष धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र समर्पित किया जाएगा इस कार्यक्रम के सफल बनाने हेतु जिले के तमाम कर्मचारी आशा ममता वैक्सीन कुरियर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को उपस्थित होने का जिला मंत्री श्री अजय कुमार चौहान ने आश्वासन दिया तथा प्रत्येक स्तर पर संघ को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का अनुरोध किया! ताकि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति का हर स्तर पर मुखालफत हो सके। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से बांका संघ की कोषाध्यक्ष सनत कुमार ठाकुर मृत्युंजय सिंह रोहित कुमार दिवाकर मंडल घनश्याम मंडल राजेश कुमार ओम प्रकाश यादव सोनी कुमारी सरिता देवी प्रोन्नति चटर्जी कुसुम वाला सिन्हा प्रतिभा कुमारी रंजू सिंह पुरुषोत्तम ठाकुर कुमारी सोना, देवेंद्र कुमार कौशल्या देवी राजेश हेंब्रम, के साथ विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ों में आशा कार्यकर्ता ममता वैक्सीन कुरियर के सदस्य उपस्थित थे।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें