ग्राम समाचार, चांदन, बांका। |
जानकारी के अनुसार 30 जनवरी से 4 जनवरी तक चलने वाली नेशनल प्रोग्राम पोलियो उन्मूलन अभियान के संबंधित बैठक की गई। बैठक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर एके सिन्हा की अध्यक्षता में की गई। जिसमें पोलियो उन्मूलन में लगाए गए
सुपरवाइजर कर्मियां एवं मॉनिटर कर्मी मौजूद थे। बैठक के दौरान स्वास्थ्य प्रभारी डॉ एके सिन्हा ने सभी कर्मियों से चल रहे पोलियो अभियान के बारे में विशेष चर्चा करते देखा गया। जिससे किसी भी क्षेत्र में कोई भी किसी घर के जीरो से 5 वर्ष बच्चे पोलियो के दो बूंद से वंचित नहीं हो। बच्चे की शुरुआती भविष्य पोलियो जिंदगी का सबसे बड़ा खुराक है।
आज 2 फरवरी पोलियो अभियान का तीसरा दिन समाप्त होते ही, बैठक आयोजित की गई। मौके पर यूनिसेफ बीएमसी पंकज झा, केयर इंडिया उदय कुमार, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक संजय कुमार, हेल्थ मैनेजर डॉ यश राज,आयुष चिकित्सक डॉक्टर भोलानाथ गोराई, डॉक्टर जय किशोर, प्रशांत मिश्रा, अकाउंटेंट संदीप कुमार इत्यादि मौजूद थे।
उमाकांत पोद्दार, ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें