Bounsi News: जेल आईजी ने मंदार का लिया जायजा

ग्राम समाचार, बौंसी, बांका। 

जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने मंगलवार को ऐतिहासिक धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मंदार का जायजा लिया। जानकारी हो कि, बांका जेल का जायजा लेने के बाद वह बांका के व्यवसाई व समाजसेवी राहुल दुकानिया के साथ मंदार पहुंचे। यहां उन्होंने पापहारणी सरोवर स्थित अष्ट कमल लक्ष्मी नारायण मंदिर में अपना मत्था टेका। मंदिर के पुजारी भवेश चंद्र झा के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। उन्होंने करीब आधे घंटे बिताए और 

 

मंदार व इसके आसपास हो रहे विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि, मंदार आज भी उनके मानस पटल पर पूरी तरह आया हुआ है। यहां पर्यटन विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। मालूम हो कि मिथिलेश मिश्रा अपने प्रशिक्षण के कार्यकाल में बांका में थे। उस वक्त उन्होंने सरोवर की अपने स्तर से साफ सफाई करवाई थी। आज भी यहां के लोग उन्हें पूरा सम्मान देते हैं। मंदार में स्थानीय लोगों द्वारा इन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से स्थानीय जयवंत सिंह, सोनू कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें