Bounsi News: बौंसी प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने अशोक पोद्दार, दूसरी बार सचिव चुने गए चंद्रशेखर आजाद

ग्राम समाचार, बौंसी,बांका। 

प्रखंड  प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव रविवार को आदर्श मध्य विद्यालय में सम्पन्न किया गया। चुनाव पदाधिकारी बालकृष्ण योगेश एवं पर्यवेक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए अशोक पोद्दार को चुना गया है। सचिव पद के लिए चंद्रशेखर आजाद, वरिय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार भगत, मनोज कुमार मंडल, कार्यालय सचिव दिलीप कुमार मिश्रा, राज्य प्रतिनिधि के रूप में रविंद्र नाथ मिश्रा, 

किरानी प्रसाद यादव, जयप्रकाश यादव, श्रीकांत यादव तथा जिला प्रतिनिधि के रूप में रविंद्र कुमार दास, कृष्ण मोहन शर्मा, रोहित कुमार दुबे, सज्जन झा और चंदन सिंह को चुना गया है। चुनावी कार्य जिला के प्रधान सचिव घनश्याम प्रसाद यादव की देखरेख में हुआ। जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार एवं अरुण कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। उप सचिव रंजन कुमार दास,  विपिन चौधरी तथा संयुक्त सचिव के रूप में विनोद कुमार मंडल,  उपेंद्र कुमार पंडित, महेश ठाकुर को चुना गया है। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें