Banka News: 31वाँ जिला स्थापना दिवस महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में हर्ष पूर्वक एवं सादगी से मनाया गया

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका। 

रविवार को 31 वां बांका जिला स्थापना समारोह 2021 में कोविड-19 के मद्देनजर जिला स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को संक्षिप्त किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बांका, पुलिस अधीक्षक बांका, उप विकास आयुक्त बांका, अपर समाहर्ता बांका, जिला 

लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बांका द्वारा समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात समाहरणालय के मिनी सभागार बांका में अपर समाहर्ता बांका के द्वारा जिला स्थापना दिवस महोत्सव पर जिला पदाधिकारी बांका एवं पुलिस अधीक्षक बांका का स्वागत करते हुए, जिला स्थापना दिवस महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में 

हर्ष पूर्वक एवं सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी बांका एवं पुलिस अधीक्षक बांका द्वारा जिला स्तरीय बालिका वॉलीबॉल टीम को खेलकूद किट देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय बालिका वॉलीबॉल टीम में रश्मि कुमारी, रजनी कुमारी, अमीषा कुमारी, प्रिया 

कुमारी, सुरुचि कुमारी, मानसी कुमारी, सपना कुमारी, अंशु प्रिया, रश्मि रिया एवं हिदायत खातून, प्रदीप कुमार कोच कार्यक्रम में उपस्थित होकर किट प्राप्त किए। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रिफत अंसारी, जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक महिला 

विकास निगम बांका, अनुग्रह प्रसाद तिग्गा, परामर्शी अंजना भारती, वन स्टॉन सेंटर सह महिला हेल्पलाइन बांका एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे। 31 वां बांका जिला स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उप विकास आयुक्त बांका द्वारा मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना 2020-21 अंतर्गत मशरूम की रमेश मुर्मू , पकू हांसदा, बहादी हांसदा, संगीता मुर्मू, 

आरती मुर्मू, सीमा हांसदा, मीना टुडू, नेनिया मरांडी, रेखा मुर्मू को देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहायक निदेशक उद्यान डॉक्टर अमृता कुमारी उपस्थित थे। उप विकास आयुक्त बांका द्वारा कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस मौके पर जिला के सभी वरीय पदाधिकारी एवं अपर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र कुमार लाल बांका एवं कर्मीगण उपस्थित थे। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें