Bounsi News: गुरुधाम उत्सव के चौथे दिन भारतीय संघ उत्सव मनाया गया धूमधाम से

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

गुरुधाम उत्सव के चौथे दिन भातृसंघ उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। आश्रम संस्थापक योगीराज भूपेंद्र नाथ सान्याल के बड़े पुत्र ब्रह्मलीन काशीपति सान्याल ने अपने जीवन काल में भातृसंघ उत्सव आयोजन शुरू किया है। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। वर्तमान गुरुपद आसीन अमरनाथ तिवारी, देवसेना चक्रवर्ती, शेषाद्री चक्रवर्ती और 

प्रभात सान्याल के नेतृत्व में गुरु शिष्य परंपरा चली आ रही है। गुरुपद आसीन अमरनाथ तिवारी ने कहा- योगीराज भूपेंद्रनाथ सान्याल ने अपने गुरु श्यामाचरण लाहिड़ी के निर्देश पर ही यहां आश्रम की स्थापना हुई है। आश्रम की शाखाएं देश के कई स्थानों पर हैं। जहां क्रियायोग अभ्यास की दीक्षा दी जाती है। क्रिया योग एक वैज्ञानिक पद्धति है। जिसमें प्राण और मन को संयुक्त कर अपने भीतर से सदगुण का विकास किया जाता है। 

बाबा के नवनिर्मित कुटिया में आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित देवनारायण शर्मा एवं पंडित गंगाधर मिश्र ने मंत्रोच्चारण के बीच वैदिक कार्यक्रम किए। शंख की ध्वनि के बीच घंटा-ढोल-नगाड़े की धुन से वातावरण गुंजायमान हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु शिष्यों ने भागीदारी की। कोरोना कॉल को लेकर 

सरकारी निर्देशों का अनुपालन किया गया। आयोजन समिति सचिव शशि शेखर त्रिवेदी के संयोजन में कन्हैयालाल तिवारी और रिचा कुमारी ने कीर्तन-भजन की प्रस्तुति की। वहीं आराधना पांडेय ने मधुरम-मधुरम और श्रीरामचंद्र कृपालु भजमन पर भरतनाट्यम की प्रस्तुति कर वातावरण को भक्तिमय  बना दिया। उत्सव के अवसर पर श्रद्धालु शिष्यों ने क्रमबद्ध गुरु 


का सम्मान अंगवस्त्रम आदि भेंट कर किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ पंकज कुमार,  आयोजन समिति के उपाध्यक्ष देवेश चंद्र चौधरी, गुरुगोविंद दास तिवारी,  डॉ.चंद्रशेखर त्रिवेदी, श्याम सिंह, राजीव पांडेय, सदानंद चौधरी, आलोक राय, अजय कुमार दुबे, कृष्ण मोहन पांडेय, सुबीर पांडेय आदि की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। सोमवार को शिव पंचायतन पूजा के साथ पांच दिवसीय वसंत उत्सव का समापन किया जाएगा।  

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें