Bounsi News: ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा का मंदार में होगा भव्य नागरिक अभिनंदन

ग्राम समाचार,बौसी,बांका। 

ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा का मंदार में नागरिक अभिनंदन होगा। शनिवार को मंत्री का आगमन बांका में हो रहा है। इसकी जानकारी देते हुए जिला जदयू प्रवक्ता द्वारिका प्रसाद मिश्रा ने बताया कि, शनिवार को सुबह पटना से प्रस्थान करेंगे और 12:00 मध्या० बजे बांका के 

शंभूगंज में आगमन होगा। उसके बाद 1:15 अप० बजे अमरपुर और 2:30 अप० बजे निरीक्षण भवन बांका में आएंगे। दोपहर बाद 3:30 अप० बजे बौंसी में प्रखंड कार्यालय पहुंचेंगे। जहां 06:55 अप० आवास पहुंचेंगे। आवास पर ही रात्रि विश्राम होगा। अगले दो दिनों तक मंत्री का बांका में ही स्थानीय कार्यक्रम रहेगा। वहीं बौंसी में मंत्री के स्वागत के लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई है। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें