रेवाडी। मसानी के पास नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठे किसानों को पुलिस और भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा डरा धमाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कहा कि यहां से किसान दिल्ली जा रहे थे, उस समय पुलिस द्वारा किसानों को यहां रोका गया और आसूं गैस के गोले व लाठी चार्ज किया। जिसके चलते किसान यहीं धरने पर बैठ गए वहीं पर अब पुलिस और भाजपा के कार्यकर्ता जाकर बोल रहे हैं कि यहां क्यों बैठे हो, यह दौगली चाल समझ से परे है। कैप्टेन अजय सिंह ने सांसद राव इंद्रजीत सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब यहां के सांसद इंद्रजीत सिंह के कहने पर हो रहा है। यहां पर किसानों को भगाना भी उनकी ही चाल है। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि यहां पर आए हुए किसानों और बाहर के आए हुए मेहमानों को चंद लोगों द्वारा डराना व उनकी बेईज्जी करना बडा ही निंदनीय है। जिसकी मैं कडी शब्दों में निंदा करता हूं। किसान भाई आज गरीब, मजदूर और आम आदमी की लडाई लड रहा है। शांति पूर्वक धरना दे रहे किसानों को इस तरह से भगाना बहूत ही गलत है। दूसरी तरफ इसकी शिकायत कैप्टेन अजय सिंह यादव द्वारा जिला एस पी को की गई तो जिला एस पी ने कैप्टेन अजय सिंह को कहा कि पुलिस उन पर भी एफ आई दर्ज कर देगी। श्री यादव ने कहा कि मेरी जिला एस पी को चुनौती है कि वो मुझ पर एफ आई आर कर के दिखाए। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि हम अत्याचार होता नही देख सकते। जो गलत होगा उसको गलत कहा जाएगा और जो सही है उसको सही कहा जाएगा। कल लाल किले पर जो हुआ उस पर श्री यादव ने कहा कि हिंसा किसी भी चीज का समाधान नही है। लेकिन भाजपा ने किसानों और जवानों को आपस में ही भिडा दिया है। श्री यादव ने कहा कि कुछ समय पहले ही देश की धरोहर लाल किले को भाजपा सरकार द्वारा नीजि लोगों के हाथ में दिया था। क्या उस समय लाल किला देश की धरोहर नही था। आखिर लाल किले को नीजी लोगों के हाथों में क्यों दिया गया था।
Home
Haryana
Rewari
Rewari News : पूर्व मंत्री कैप्टन अजय ने हाइवे से किसानो को हटाने के अल्टीमेटम को बताया भाजपा दोगली नीति
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें