Rewari News : राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : ''तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान'' के नारों के साथ भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को प्रदेश भर में तिरंगा के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. रेवाड़ी में भी बीजेपी जिलाध्यक्ष हुक्म चंद यादव के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक से शुरू कर झज्जर चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली. भाजपा जिलाध्यक्ष हुक्म चंद यादव ने बताया कि तिरंगा यात्रा निकालने का उदेश्य है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड की आड़ में लाल किले पर उपद्रवियों द्वारा हमारे राष्ट्रध्वज तिरंगे का अपमान किया गया था जिससे हमारे देश की गरिमा और नागरिको की भावनाओ को ठेस पहुंची इस अपमान को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा. इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जो शहर के अग्रसेन चौक से शुरू होकर पुरानी सब्जी मंडी, मोती चौक होते हुए झज्जर चौक तक निकाली गई. 

इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष हुक्म चंद यादव के साथ वीर कुमार यादव, आईटी सेल से नवीन कुमार, कृष्ण कुमार चेयरमैन सफ़ाई आयोग, 


नप चेयर परसन पूनम यादव, मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, बलजीत यादव, अमित यादव, अजय पटौदा, सुनील मूसेपुर, वंदना पोपली, यशवंत भारद्वाज, जय माला कौशिक, दीपा भारद्वाज, सत्यदेव यादव, रोशन लाल, चंदन यादव, शैलेन्द्र सतीजा, लोकेश यादव, भूपेंद्र गुप्ता अमरजीत महलावत, हिमांशु पालीवाल मोंटी समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओ ने भाग लिया.



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें