Rewari News : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उपायुक्त ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी


रेवाड़ी 30 जनवरी। बलिदान दिवस पर आज जिला सचिवालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। 



महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में  उपायुक्त  यशेन्द्र सिंह  ने कहा कि पूरे विश्व में गांधी जी का महान नेता के रूप में सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा गांधीजी ने देश की आजादी के साथ - साथ  सामाजिक विषमताओं तथा अस्पृश्यता को खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गांधीजी का सत्याग्रह का हथियार अंग्रेज सरकार के खिलाफ था। इसी के माध्यम से उन्होंने विदेशी सरकार को उखाड़कर स्वराज स्थापित किया।

महात्मा गांधी हमेशा सच्चाई अहिंसा इमानदारी और बंधुता के रास्ते पर चले थे। यह देश हमेशा उनको याद करता रहेगा।

उन्होंने  कहा कि महात्मा गांधी एक संत और समाज सुधारक थे तथा उसके बाद वे राजनीतिक दार्शनिक थे। उन्होंने जीवन भर लोगों की सेवा की तथा गांधी जी  खुद एक आश्रम में रह कर  सादा भोजन करते थे। उन्होंने अपने तन और मन को गरीबों के अनुकूल ढाल लिया था।

गांधी जी ने रंग के आधार पर भेदभाव को अमानवीय बताया तथा दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने रंगभेद की नीति का पुरजोर विरोध किया था। वे नर-नारी समानता के प्रबल पक्षधर थे।

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे भी गांधी जी के सिद्धांतों  पर चलें और अहिंसा का मार्ग अपनाते हुए अपने देश के विकास में योगदान दे. 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें