Chandan News: राजद का किसान सम्मेलन

 ग्राम समाचार, चांदन, बांका। प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदन प्रखंड के स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज में किसान सम्मेलन राजद प्रखंड अध्यक्ष चांदन के अशोक यादव के द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धोरैया विधायक भूदेव चौधरी एवं बेलहर के पूर्व विधायक रामदेव यादव उपस्थित थे। एवं बांका जिले के कई राजद 


प्रतिनिधियों ने बारी बारी से किसानों को संबोधित करते देखा गया जिसमें मुख्य प्रवक्ता के रूप में धोरैया विधायक भूदेव चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर विरोध करते देखा गया उन्होंने बताया की सरकार किसानों के लिए बनाए गए 3 काला कानून को वापस लें तथा सर्वे का कार्य अभिलंब बंद करें जिससे किसान आपस में लड़ने से बच सके। उन्होंने यह भी बताया की दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर सरकार चुप्पी साधे हुए हैं, डेढ़ महीने से लाखों किसान भूखे प्यासे बैठे हैं लेकिन सरकार उनकी मांग को देखते तक नहीं। और सरकार 

किसानों की हित की बात करते हैं। वहीं सरकार किसानों को भूखे मरने छोड़ दिया है सरकार को चाहिए था, कि किसानों के साथ मिल बैठकर विचार विमर्श करें, भारतीय कानून को वापस लेते हुए संशोधन करें। और सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कानून को रद्द करें। यह कानून किसानों को लूटने का कानून बनाया गया है। जिससे किसान सर्वे फार्म भरने के नाम पर ठगी का शिकार होते जा रहे हैं। साथ ही साथ उपस्थित नेताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगों को सरकार नहीं मानती है तो राजद लगातार बड़ी से बड़ी आंदोलन करती रहेगी और तब तक चैन से बैठने नहीं दिया जाएगा जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा। धोरैया विधायक 

भूदेव चौधरी ने बिहार सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए बताया कि भाजपा नीतीश सरकार को गर्त में ले जाने का ठेका ले रखा है। यह सरकार कुछ दिनों की मेहमान है, मध्यावधि चुनाव आते-आते धराशाई होते हुए, आरजेडी की नेतृत्व में तेजस्वी यादव सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर दलित मुक्ति मिशन के डायरेक्टर रोशन कुमार, सुनीता देवी, आशुतोष कृपा मूर्ति, मिष्ठान यादव, मनोज यादव, बांका आरजेडी अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, चुन चुन ठाकुर, गेना लाल यादव, तुलसी रजक, झाझा पूर्व विधायक रविंद्र यादव,पूर्व प्रमुख चांदन पलटन यादव, एवं सैकड़ों राजद कार्यकर्ता के साथ-साथ सैकड़ों किसान, महिलाएं उपस्थित दिखे। 

उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन, बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें