ग्राम समाचार, बौंसी, बांका। आसरा इंटरनेशनल क्लब के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मालूम हो कि, सामाज हित के लिए क्लब के द्वारा कई तरह के कार्य किए जा रहे हैं। जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष देवाशीष पांडे, सचिव राजीव सिंह उर्फ राजू सिंह ने बताया कि, ठंड को देखते हुए। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का भी वितरण आरंभ कर दिया गया है। संस्था के सदस्यों व आमजन के सहयोग से ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जो जरूरतमंद है और उन्हें सदस्यों के द्वारा कंबल प्रदान किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के बाबूडीह गांव में पहुंचकर लोगों ने कंबल वितरण किया। मौके पर मुख्य रूप से दिलीप सर्राफ, सन्नी सिंह, राकेश झा, शिव कुमार साह, गौरव चौधरी, निप्पू झा सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें