ग्राम समाचार, पथरगामाः- उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड के तमाम पंचायत मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार प्रत्येक शनिवार को लगाया जाना है। प्रखंड मुख्यालय परिसर में अंचल निरीक्षक चंदेश्वरी मेहरा के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में राजस्व उपनिरीक्षक सरोज साह और राधा रमन झा मौजूद थे। सोनारचक पंचायत मुख्यालय में पंचायत सचिव विजय मोहन झा ने जनता दरबार ललगाया उधर तमाम पंचायत मुख्यालय में संबंधित पंचायत सेवक ने जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। और कार्रवाई हेतु समस्याओं से संबंधित आवेदन का संकलन भी किया गया। हालांकि प्रचार प्रसार के अभाव के चलते जनता दरबार में लोगों का आना उम्मीद के अनुरूप नहीं था।हालांकि लोगों में एक उम्मीद जरूर जगी है कि अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।
-ःअमन राज, पथरगामाः-
0 comments:
टिप्पणी पोस्ट करें