Bhagalpur News:भागलपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, सुशांत हत्याकांड मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार



ग्राम समाचार, भागलपुर। बीते 05 नवंबर को अकबरनगर में हुए बहुचर्चित सुशांत हत्याकांड मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त आशय की जानकारी गुरुवार को भागलपुर की एसएसपी निताशा गुड़िया ने एक प्रेस वार्ता में दी और बताया कि बीते 05 नवंबर को अकबरनगर थानान्तर्गत लूट एवं गोली मारकर सुशांत कुमार शिवम की हत्या की घटना कारित की गई थी। जिसके संबंध में मृतक के पिता अनुजदेव सिंह के द्वारा अकबरनगर थाना मामला दर्ज करवाया गया था। घटना के त्वरित उद्भेदन एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक एस.आई.टी. का गठन किया गया था। एसआई. टी. के द्वारा साक्ष्य संकलित कर दो अभियुक्तों मो, भोलु उर्फ अलीसेर एवं मो. लाल उर्फ अंगरेज को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एस आई. टी. के द्वारा तकनीकी एवं परंपरागत अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। लगातार छापामारी के क्रम में घटना के एक अप्राथमिकी अभियुक्त मियाँ उर्फ परवेज अख्तर, पे. मो. जाहिद सा. इंगलिश चिचरौन, थाना अकबरनगर को एक देशी पिस्टल, 7.65 बोर का 17 जिन्दा कारतुस एवं एक मैगजीन के साथ अपने ससुराल ग्राम बलुआबाड़ी सलेमपुर थाना जगदीशपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त दारा मियाँ के निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त मो. लाल उर्फ आसिफ, पे. हासीम, सा. अलीगंज, मौलानाचक, थाना मोजाहिदपुर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुछताछ के क्रम में घटना में अपनी-अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें