Bhagalpur news:शोक सभा आयोजित कर वरिष्ठ भाजपा नेत्री साधना झा को दी श्रद्धांजलि



ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर की वरिष्ठ भाजपा नेत्री साधना झा के दिवंगत हो जाने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी, तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह के अध्यक्षता में गुरुवार को तिलकामांझी, जेल रोड स्थित एक होटल में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों के द्वारा उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। मौके पर उमाकांत झा, नभय चौधरी, पूर्व प्रत्याशी रोहित पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुबी दास, विष्णु शर्मा, प्रियंका झा, रोहित झा, कुश पांडेय, राकेश सिन्हा, दयानंद झा, बिनोद सिन्हा, अभय बर्मन, मनीष दास और प्रीति शेखर ने साधना झा की  यादों से जुड़ी बातों को नमन करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए। उनके पुत्र राहुल झा ने उनके जीवन से जुड़े तमाम संघर्षों को याद किया एवं उसे अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर अरविन्द झा, अतुल मिश्रा, देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, इंदु भूषण झा, योगेश पांडेय, सज्जन अवस्थी, श्यामल किशोर मिश्र, सुधांशु भूषण, सोमनाथ शर्मा, विष्णु शर्मा, चंदन ठाकुर, मृगेंद्र ठाकुर, शिवजी तिवारी, शंकर राय, तारा कांत ठाकुर, प्रतीक बब्बू, गुड्डू राय, अंजलि घोष अशोक झा राहुल झा संगीता सेना सौरभ झा इकबाल अंसारी समेत समाज के विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें