Pathargama News: महिला अत्याचार को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया





ग्राम समाचार, पथरगामाः- आज गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित पुरुष गोलू पंडित तथा विसाह मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ माझी के संयुक्त नेतृत्व में महिलाओं ने एक दिवसीय धरना दिया कार्यक्रम का आयोजन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार चौधरी को झारखंड के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल को सूचित किया गया कि झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल है।खासकर महिला पर हो रहे अत्याचार के मामले पर अंकुश लगाने में बुरी तरह से विफल है।सरकार के अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार बीते नवंबर माह तक प्रदेश में 1765 महिलाओं के साथ बलात्कार हुई और उनकी हत्या कर दी गई।अगर औसत को देखा जाए तो प्रतिदिन 5 हत्याएं और रेप हुई है।सबसे दुर्भाग्य जनक स्थिति तो यह है कि उन दुष्कर्म और हत्या की शिकार होने वाली अधिकांश महिलाएं आदिवासी और दलित समाज से आती है। मौके पर पूर्वी मंडल महामंत्री मुनीलाल भगत, विसाहा मंडल महामंत्री नरेंद्र कुमार, पूर्वी मंडल सदस्य विनोद कुंवर, सत्यनारायण महतो, संजय झा, कंचन देवी, संगीता देवी, राधिका देवी, मुन्नी देवी, अलका कुमारी, गीता देवी, गौरी देवी, शालू कुमारी आदि भाजपा समर्थक अनेकों स्त्री पुरुष मौजूद थे।

  -ःअमन राज, पथरगामाः-

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें