Banka News: लेमनग्रास खेती के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

 ग्राम समाचार,बांका। आज  समाहरणालय सभागार बांका में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा,बांका मे लेमन ग्रास खेती के विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-  कार्यशाला,2021  का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी ,बांका एवं पुलिस अधीक्षक, बांका द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। जिसमें लेमनग्रास से संबंधित किसान उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी द्वारा लेमन ग्रास की खेती करने वाले किसानों से खेती के बारे में उनका अनुभव लिया गया । चानन प्रखंड के किसान दिवाकर चौधरी के द्वारा बताया गया कि लेमन ग्रास की खेती 2018 से 3.05 एकड़ में खेती की जा रही है । डिसप्लेशन प्लांट लग जाने के कारण लेमनग्रास से तेल निकालने में सुविधा हुई है। इसी प्रकार का अनुभव कटोरिया के किसान मुकेश कुमार यादव के द्वारा बताया गया कि 40 एकड़ में लेमनग्रास की खेती ऐसे जगह पर की जा रही है, जो खेत पूरी तरह से बंजर है जहां किसी चीज का उत्पादन नहीं हो रहा था वहां लेमन ग्रास की खेती कर धन उपार्जन का कार्य कर रहे हैं। लेमन ग्रास की खेती करने वाले सारे किसान उत्साहित हैं। वर्तमान समय में बांका जिले में 950 एकड़ भूमि लेमन ग्रास की खेती की जा रही है। जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा अगले सीजन में 5 हजार एकड़ बंजर भूमि में लेमनग्रास की खेती का लक्ष्य दिया गया है।



पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि लेमन ग्रास की खेती इस तरीके से बांका जिले में कई वर्षों से हो रही है, यह जगजाहिर है। दुनिया भर में बांका का लेमनग्रास चर्चित हो रहा है।इससे किसानों का भी आर्थिक विकास हो रहा है। जिला पदाधिकारी, बांका के द्वारा लेमन ग्रास की खेती पर काफी जोर दिया गया।



 जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा लेमनग्रास से संबंधित लाभुक कृषक को चेक प्रदान किया गया। जिसमें पचिया देवी, उर्मिला देवी, चंद्रदेव दास, ब्रह्मदेव दास, खुर्शीद अंसारी, छोटेलाल मुर्मू एवं ज्वलेन सोरेन शामिल है। भूमि संरक्षण पदाधिकारी, बांका के द्वारा बताया गया कि डीबीटी के माध्यम से भूमि संरक्षण के द्वारा 171 लेमनग्रास किसानों के खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं। 



बाकी किसान को उद्यान विभाग द्वारा राशि भेजी जा रही है। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी बांका, उप निदेश कृषि अभियंत्रण बांका, परियोजना निदेश (आत्मा)बांका, सहायक निदेश पौधा संरक्षण बांका, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें