Rewari News : ओवरलोडिंंग माईनिंग वाहनों के लिए चलेगा विशेष चैकिंग ड्राइव : मुख्य सचिव

रेवाड़ी, 22 दिसम्बर। हरियाणा में अन्य राज्यों से आने वाले ओवरलोडिंग माइनिंग वाहनों पर नकेल कसने के लिए मुख्य सचिव विजय वर्धन ने अधिकारियों को अंतरराज्यीय सीमाओं पर नाकाबंदी कर ऐसे वाहनों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, क्रेशर जोन के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर भी नाका लगाने के निर्देश दिए हैं। विजय वर्धन सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओवरलोडिंग माइनिंग वाहनों के संबंध में सभी जिला उपायुक्तों, परिवहन, माइनिंग और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्य सचिव ने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले ओवरलोडिंग माइनिंग वाहन एक ओर जहां दुर्घटनाओं का बड़ा कारण हैं तो वहीं दूसरी ओर इनसे हरियाणा को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। इसके लिए इन वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए।

 विजय वर्धन ने सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि डीटीओ के साथ मिलकर एक कमेटी गठित करें और स्पेशल चैकिंग ड्राइव चलाई जाएं, जिसके अंतर्गत अंतरराज्यीय सीमाओं पर ओवरलोडिंग वाहनों की विशेष निगरानी की जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अंतरराज्यीय सीमाओं पर नाकाबंदी के अलावा क्रेशर जोन के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर भी नाका लगाए जाएं, जिससे क्रेशर जोन में आने व जाने वाले वाहनों की ओवरलोडिंग का पता मौके पर ही लग जाएगा और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सकेगी, इससे समुचित प्रक्रिया की मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अन्य राज्यों से आने वाले ओवरलोडिंग वाहनों के चालान किए जाएं। पड़ोसी राज्यों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए ताकि ओवरलोडिंग वाहनों पर सख्त नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि नारनौल, नूंह, भिवानी, रेवाड़ी, दादरी, पानीपत और पंचकूला जिलों में विशेष चैकिंग ड्राइव चलाई जाएं।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें