Rewari News : कांग्रेसी दिगगजों ने विक्रम यादव के लिए झौंकी ताकत, आज करेंगी रोड शौ

रेवाडी। नगर परिषद का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम यादव का चुनाव प्रचार अपनी तेजी पकड रहा है। एक के बाद एक कांग्रेसी दिगगज एकजुट होकर विक्रम यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। विक्रम यादव, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव के परिवार की पुत्रवधु तो हैं ही। इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, पूर्व मंत्री अशोक अरोडा, पूर्व मंत्री एम एल रंगा, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र, विधायक चिरंजीव राव भी विक्रम यादव को जीताने की भरपूर कौशिस कर रहे हैं। इसी कडी में सैनी समाज के कद्दावर नेता रादौर से विधायक बी एल सैनी ने भी आज विक्रम यादव के लिए चुनाव प्रचार कर उनको जीताने की अपील की। उनहोंने सैनिक स्कूल, सैक्टर 4 सहित कई नुक्कसभाएं की। 



विधायक बी एल सैनी ने कहा कि सैनी समाज की यहां पर 15 से 20 हजार वोट हैं। सैनी समाज हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ रहा है। कांग्रेस पार्टी भी सैनी समाज को पूरा मान सम्मान देता है। इसलिए रेवाडी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी विक्रम यादव को भारी मतों से जीताएं।
कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि हमने हमारा घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसके माध्यम से सभी को पता है कि विक्रम यादव जीतने के बाद वे तमाम कार्य कराएगी, जिनकी रेवाडी शहर को आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी कल्पना नही वास्तविकता में विश्वास रखती है। कांग्रेस पार्टी जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है। भाजपा की तरह सिर्फ वादा नही करती। 
कांग्रेसी प्रत्याशी विक्रम यादव ने बताया कि शुक्रवार 25 को प्रचार का आखिरी दिन है, इसी कडी में सुुबह 11 बजे कांग्रेस पार्टी अग्रसेन चौक से बाजार होते हुए विश्वकर्मा चौक तक एक रोड शौ करेगी। जिसमें बाजार के बीचों बीच जाकर सभी से समर्थन मांगा जाएगा। विक्रम यादव ने कहा कि हर बिरादरी का पूरा समर्थन मिल रहा है। जनता का जिस तरह से आशीर्वाद मिल रहा है, हमारी जीत निश्चित है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें