Chandan News: बांका स्थित कटोरिया नगर पंचायत घोषित

 ग्राम समाचार, चांदन, बांका। प्राप्त सूचना के अनुसार बांका जिले के कटोरिया पंचायत कटोरिया बाजार नगर पंचायत घोषित किया गया। गत 26 दिसंबर 2020 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट में पास करते हुए मंजूरी दे दिया गया और आज कटोरिया बाजार वासियों द्वारा नगर पंचायत घोषणा से काफी खुश नजर आए। कटोरिया क्षेत्र के ग्राम वासी एवं जनप्रतिनिधियों ने 2007 से ही यह मांग उठा रहे थे।



जो आज कटोरिया नगर वासियों का सपना साकार हो गया। इसके साथ साथ बिहार के 103 नई नगर  पंचायतों में मोतिहारी बेतिया मधुबनी सासाराम समस्तीपुर इत्यादि और एक सौ ग्यारह नगर परिषद का क्षेत्र विस्तार किया गया।  कैबिनेट के इस मंजूरी से इन क्षेत्रों में विकास की गति तेज होने की उम्मीद जगी। राज्य कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी देते हुए नगर विकास एवं आवास सचीव आनंद किशोर ने बताया कि, नए निकायों के गठन की जानकारी मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से लोगों को दे दी जाएगी अगर किसी को आपत्ति हो तो, इसे लिखी संबंधित जिला अधिकारी एवं प्रमंडलीय आयुक्त को दें। आपत्तियों का निराकरण करने के बाद अंतिम रूप से नए निकायों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी सारी प्रक्रिया एक माह में पूरी होगी।  जिस कारण बेलहर विधानसभा जनसंख्या नियंत्रण के आधार पर पीछे छूटता नजर आया और कटोरिया बाजार वासियों में खुशी का लहार माहौल देखा गया। इधर कटोरिया पंचायत की मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता ने इस नेक कार्य पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट की मंजूरी  से संतुष्ट नजर दिखे, साथ में कटोरिया के वार्ड सदस्य अशोक केसरी दिलीप साह के साथ-साथ बाजार वासियों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाए और एक दूसरे को मिठाई खिलाए। जिससे आज कटोरिया नगर पंचायत की घोषणा से जगह जगह पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें