ग्राम समाचार, बौंसी, बांका। प्रखंड सभागार में आज दिव्यांगों की समस्याओं के निराकरण के लिए समीक्षात्मक बैठक की जाएगी बैठक में दिव्यांगों की शिकायत और सुनवाई पर अमल किया जाएगा। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिनियम 2016 धारा 80 के अंतर्गत राज्य
आयुक्त डॉ शिवाजी कुमार के द्वारा बैठक कर कई निर्णय लिए जाएंगे। बताया गया कि सुबह के 10:00 बजे आरंभ होगी। जो लगभग 45 मिनट चलेगी। मालूम हो कि पहले 7 तरह की दिव्यांगता श्रेणी थी लेकिन वर्तमान में मानव शरीर में कुल 21 श्रेणियों की कमी वाले व्यक्ति दिव्यांगता की श्रेणी में रखा गया है। इसकी जानकारी आज बहुत कम लोगों को है। बैठक में इसकी जानकारी भी दी जा सकती है।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें