Rewari News : नीट 2020 में सफलता पाने वाले विद्यार्थियों को फैडरेशन ने किया सम्मानित



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : ऑल हरियाणा शेडयूल कॉस्ट एम्प्लॉइज फैडरेशन की जिला इकाई रेवाड़ी की ओर से फैडरेशन के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान भगत सिंह सांभरिया की अध्यक्षता में एक कमेटी की ओर से नीट 2020 में सफलता पाने वाले एस सी वर्ग के विद्यार्थियों को  उनके आवास पर जाकर उनके अभिभावको के साथ एक सम्मान -पत्र  , स्मृति चिन्ह एवम पंचशील का पटका पहनाकर  सम्मानित किया गया ।इनकी माताजी को "तुम्हे जाना कहाँ था, कहाँ पहुँच गई ?" व  उनके पिताजी  को       " बाबा साहब डॉ अम्बेडकर एक परिचय"  पुस्तक भेंट की गई। आज सम्मानित होने वाले मेघावी विद्यार्थियों में मुख्य रुप से हर्ष बलवारिया पुत्र शिक्षिका योगिता देवी धर्मपत्नी मास्टर चंद्रशेखर निवासी खरकड़ा रेवाड़ी  व राहुल पुत्र मन्जु देवी धर्मपत्नी कृष्णलाल निवासी कांकर, वर्तमान रिहायश यादव नगर, पार्ट 2 रेवाड़ी को सम्मानित किया गया। 



इस अवसर पर हजरस के पूर्व व फैडरेशन के वर्तमान जिला प्रधान आर पी सिंह दहिया, हजरस के पूर्व जिला महासचिव नरेन्द्र मेहरा,  रोडवेज से इंस्पेक्टर गजराज सिंह भुड़पुर, इंस्पेक्टर कर्ण सिंह नाहरवाल, आर के बलवारिया, नारायणी देवी, हंसराज बलवारिया, हजरस के बावल ब्लॉक के पूर्व प्रधान रामनिवास गोठवाल, प्रवक्ता हैपी गेरा भाड़ावासिया, अजीत सिंह हैडमास्टर, राजेश जेई, रोहताश बलवारिया, बिजेंद्र बलवारिया, रतीराम बलवारिया, हैडमास्टर बिरेंद्र सिंह ड़हीनवाल, हैडमास्टर अशोक खिच्ची, मास्टर बिरेन्द्र धारुहेड़ा, शिवरतन बलवारिया, हँसराज बलवारिया, रमेशचन्द्र बलवारिया, विनोद कुमार, तरुण बलवारिया, रामपाल सरपंच खरकड़ा आदि उपस्थित रहे ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें