ग्राम समाचार, पथरगामाः- 2 दिनों से पथरगामा का बड़ी दुर्गा मंदिर स्थित ट्रांसफार्मर जल जाने से मोहल्ला अंधकार में डूब गया है।लोगों का इनवर्टर डिस्चार्ज हो गया है। मोबाइल भी चार्ज नहीं रह गया है।सबसे बड़ी समस्या पेयजल की हो गई है।हालांकि 1 दिन पूर्व विभागीय प्रयास से जले हुए ट्रांसफार्मर का दो फेज चालू किया गया था।परंतु उससे लोगों का काम नहीं चल पा रहा था।गोड्डा विधायक अमित मंडल को इसकी जानकारी मिलने पर तत्काल प्रभाव से ट्रांसफार्मर मुहैया कराने की कवायद की गई।आज मंगलवार को सवेरे ट्रांसफार्मर को ट्रक पर लोड कर विभागीय कर्मियों ने उसे देवघर ले गया वहां से नया एक सौ केवी का ट्रांसफार्मर लाया जाएगा। विभागीय पदाधिकारियों ने बुधवार तक विद्युत व्यवस्था बहाल करने की उम्मीद जताई है।
-:अमन राज, पथरगामा;-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें